रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार भगत!
बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनगली स्थित ज्वेलर्स दुकान में 3 जुलाई को लूट की कोशिश विफल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, एक पल्सर बाइक, तीन मोबाइल और घटना के दौरान पहने कपड़े बरामद किए गए।
एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार और थाना प्रभारी अरविंद राय के नेतृत्व में विशेष टीम ने कटोरिया, बौंसी और बंधुआकुरवा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ़्तारी की। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
एस पी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया।
बाइट… बांका एस पी उपेंद्रनाथ वर्मा




