पैसा और जमीन की लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

पैसा और जमीन के लालच में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

बेतिया से बड़ी खबर है जहां जमीन और पैसों के लालच में एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच दी। इस सनसनीखेज मामले का उद्भेदन बेतिया पुलिस ने कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने आज 5 जुलाई शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हत्याकांड से जुड़े चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लच्छू बर्वत में चुन्नीलाल राम नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद जब पुलिस ने गहराई से छानबीन की, तो इस हत्या के पीछे मृतक की पत्नी चांदनी देवी की भूमिका सामने आई।
एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि मृतक चुन्नीलाल राम ने जमीन खरीदने के लिए विशाल कुमार पटेल को 31 लाख रुपये दिए थे। लेकिन उसकी पत्नी चांदनी देवी चाहती थी कि वह जमीन उसके नाम से लिखी जाए। जिसके बाद चांदनी देवी ने विशाल कुमार पटेल के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या में उजले रंग की एक ब्रेजा कार का इस्तेमाल किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। कार की सीट पर खून के निशान पाए गए हैं। साथ ही, गाड़ी के जैक से चुन्नीलाल राम पर वार कर उसकी जान ली गई।
बता दे की मृतक के बड़े भाई लालाबाबू राम से हत्यारण पत्नी की शादी हुई थी पत्नी की लापरवाही से 10 वर्ष पूर्व मृतक के बड़े भाई की मौत हो गई इसके बाद ग्रामीण और परिजनों के दबाव में हत्यारण पत्नी की शादी चुन्नीलाल राम से हो गई बताते चले की विगत 4माह पूर्व हत्यारण पत्नी अपने चचेरे देवर अरविंद राम के साथ तीन बच्चों को छोड़ फरार हो गई थी प्राथमिक दर्ज करने के बाद घर वापसी हुई

घटनास्थल पर स्वयं सदर डीएसपी विवेक दीप ने पहुंचकर निरीक्षण किया था। इसके बाद एसपी ने उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम की तत्परता और गहन छानबीन के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड में चांदनी देवी और विशाल कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Byte पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन Ptc Manoj Kumar

Join us on:

Leave a Comment