भागलपुर पुलिस ने पिकअप से 6480 बोतल कोरेक्स सिरप किया बरामद, एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर के बाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक पिकअप वाहन पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोका और चालक संतोष कुमार निवासी सोनो, जमुई को गिरफ्तार कर लिया।वाहन की तलाशी लेने पर 6480 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कफ सिरप की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था

बाइट -नवनीत कुमार, विधि व्यवस्था डीएसपी

Join us on: