रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर जिले में दिन दहाड़े बैंक लूट करने पहुंचे लुटेरे को पुलिस ने पकड़ लिया है। आठ की संख्या में हथियार लेकर एक कार से पहुंचे थे सभी अपराधी।जिसकी भनक मौके पर मौजूद पुलिस को लग गई।और फिर भाग रहे बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा गया जबकि अन्य मौके से भागने में सफल रहे।पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ किया जा रहा है।पुलिस की तत्परता से लूट होने से बच गया है।दो लुटेरे अहियापुर थाना क्षेत्र और रामपुर हरि थाना क्षेत्र के रहने वाले है।गिरफ्तार किए गए दोनों लुटेरे से पुलिस पूछताछ कर रही है।मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा एनएच 77 की घटना मौके पर पहुंचे सिटी एसपी कोटा किरण कुमार एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा और अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार।
इस पूरे मामले में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि एनएच 77 अहियापुर थाना क्षेत्र में एक बंधन बैंक को लूटने के लिए आठ की संख्या में लुटेरे पहुंचे थे।बैंक के अन्दर जैसे ही प्रवेश किया पुलिस को इस बात की जानकारी मिल गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने करवाई करते हुए दो वाहन को जब्त कर लिया और भाग रहे दो लुटेरे को पकड़ लिया।जिसके पास से हथियार कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की तत्परता से बैंक को लूटने से बचा लिया गया है फरार लुटेरों के खिलाफ करवाई की जा रही है।
बाइट कोटा किरण कुमार सिटी एसपी मुजफ्फरपुर




