रिपोर्ट- अमित कुमार!
“बिहार आए केजरीवाल, दिल्ली ने नकारा – अलका लाम्बा का केजरीवाल पर तीखा तंज, कहा- अब बिहार में तलाश रहे ज़मीन”
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एनडीए सरकार को घेरने के लिए पटना पहुँच रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेत्री अलका लाम्बा का पटना में बड़ा बयान सामने आया है।
अरविंद केजरीवाल की पार्टी द्वारा बिहार चुनाव अलग लड़ने पर उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा — “दिल्ली ने जिन्हें नकार दिया, वे अब बिहार में किस भरोसे आ रहे हैं चुनाव लड़ने?”
साथ ही अलका लाम्बा ने नीतीश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि एनडीए सरकार का बिहार में जुलाई में आख़िरी सत्र है, और राज्य की जनता बदलाव चाहती है।
“दिल्ली में हार गए, बर्बाद हो गए, खुद अपना चुनाव हार गए — अब बिहार आ रहे हैं। जिनको दिल्ली की जनता ने बाहर कर दिया वो अब बिहार की जनता से उम्मीद कर रहे हैं।”
“बिहार में एक दलित बेटी अस्पताल के बाहर दम तोड़ देती है, कोई देखने वाला नहीं। सरकार जवाबदेह नहीं है। जुलाई में नीतीश सरकार का ये आख़िरी सत्र है और हम कांग्रेस के नेता दो दिन यहां रहकर पूरी रणनीति बनाएंगे।”
“बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है। ये लड़ाई जनता के हक़ की है और हम पीछे नहीं हटेंगे।”




