मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बापू टावर के प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

“मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बापू टावर के प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन — कहा, ‘नई पीढ़ी को मिलेगा गांधी जी को जानने का सुनहरा अवसर'”

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गर्दनीबाग स्थित भव्य और अत्याधुनिक बापू टावर के छठे तल पर नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण करते हुए इस ऐतिहासिक परिसर को जनता को समर्पित किया।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे टावर का निरीक्षण किया और वहाँ मौजूद सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्राउंड फ्लोर, तीसरे और पांचवें तल पर मौजूद दीर्घाओं में गांधी जी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को दर्शाते प्रदर्शनों का अवलोकन किया।

बापू टावर के निर्माण और प्रदर्शनी व्यवस्थाओं को लेकर भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को संपूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें गांधी जी के विचारों को समझने और अपनाने की प्रेरणा दी।

Join us on:

Leave a Comment