असामाजिक तत्वों ने मोबाइल दुकान पर चला दिया बुलडोजर, लोगों में आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

असामाजिक तत्वों ने बुलडोजर लगाकर रात को मोबाइल दुकान तोड़ा। लोगों में आक्रोश, किया मधुबनी-रहिका मुख्य सड़क को जाम

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित मुख्य सड़क में एक मोबाइल दुकान को रात में असामाजिक तत्वों ने बुलडोजर लगाकर दुकान को तोड़ दिया। जिसकी सूचना दुकानदार और उसके परिजनों के द्वारा मधुबनी नगर थाने को रात में ही दे दी गई। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस रात में पहुंची भी लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

जिसके बाद आज आक्रोशित लोगों ने सुबह-सुबह मधुबनी-रहिका मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम करने वाले पीड़ित दुकानदारों और उसके परिजनों की मांग थी कि, जिस आरोपी ने दुकान को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया है उसकी अविलंब गिरफ्तारी हो। आरोपी भू-माफिया है और गलत तरीके से उसके दुकान को कब्जा करना चाहता है। बार-बार दुकानदार को जान मारने की धमकी भी दे रहा है।

इसके बाद जाम की सूचना पर मधुबनी नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और दरोगा मनोज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन की और दुकानदार को इस आश्वासन दिया कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा। जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम को हटाया। बताते चलें कि दुकानदार ने शहर में भू-माफिया पर उक्त कार्रवाई को अंजाम देने का आरोप लगाया है। साथ ही इसको लेकर स्थानीय दुकानदारों में काफी आक्रोश है।

Join us on:

Leave a Comment