रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
आरा / जिला समाहरणालय में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाये रखने, शांतिपूर्व एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व को संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।




