बाढ़ – पुलिस ने मोकामा चोरीकांड समेत दो मामलों का किया पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

– बाढ़ अनुमंडल में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंडारक में एटीएम फ्रॉड और मरांची में कुछ दिनों पहले एक ठीकेदार के बंद घर में चोरी के अलग अलग मामलों में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंडारक थाना अंतर्गत ममरखाबाद में एक युवक पप्पू कुमार एटीएम से पैसा निकालने गया। उसके बगल में खड़े शख्स ने उसे बातों में उलझाकर उसका एटीएम बदल लिया। वह युवक एटीएम से पैसा निकालते समय चोरी छिपे दूसरों का पासवर्ड देख लेता था। फिर मौका मिलते ही पासवर्ड डालकर दूसरों के एटीएम से पैसा निकाल लेता था। जब युवक को अपने एटीएम कार्ड बदले जाने का शक हुआ, तब उसने तुरंत पंडारक थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बेगूसराय निवासी पिंकू पोद्दार को पीएनबी एटीएम के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह पूछताछ के दौरान काफी देर तक पुलिस को चकमा देता रहा। लेकिन आखिर उसने अपना जुर्म कबूल लिया। वह बाढ़ अनुमंडल में एटीएम फ्रॉड के कई मामलों में संलिप्त रहा है। उसके पास से कई बैंकों के एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

वहीं मोकामा में 29 मई को एक बंद घर में चोरी और मरांची में 28 और 30 जून को दो बंद घरों में चोरी के मामलों का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। मोकामा में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक जांच टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोकामा के मिक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया । यह चोरी के एक दर्जन से भी अधिक मामलों में शामिल रहा था। मरांची में एक ठेकेदार के घर में चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। लेकिन चोरों का मुंह ढका होने से पुलिस को उन्हें पकड़ने में काफी मुश्किल आ रही थी। अब उसने पूछताछ में मरांची के दोनों बंद घरों में चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। अब पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। उसके पास से चोरी का कुछ सामान भी मिला है। पुलिस चोरी के सामानों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
बाइट राकेश कुमार, एसडीपीओ 1, बाढ़

Join us on:

Leave a Comment