रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा भारत सरकार की नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत- नेपाल सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का आयोजन सीमा चौकी महादेवपट्टी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम माँ दुर्गा मंदिर, हिसार में आयोजित किया गया, जो कि कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी के निर्देशन में आयोजित किया गया। आयोजित चिकित्सा शिविर का नेतृत्व डॉक्टर जुगल डेका ( ए सी/ एम ओ), 20 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी (अतिरिक्त प्रभार: 48 वीं वाहिनी, जयनगर) द्वारा किया गया।
शिविर के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया। साथ ही डॉक्टर जुगल डेका ,द्वारा वर्तमान मौसम में होने वाली आम बीमारियों एवं उनके रोकथाम के उपायों की जानकारी भी ग्रामीणों को प्रदान की गई।
इस मानव चिकित्सा शिविर में कुल 106 स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
आयोजित चिकित्सा शिविर को लेकर कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “सशस्त्र सीमा बल केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों के कल्याण और सहयोग हेतु भी निरंतर प्रयासरत रहती है।”
स्थानीय लोगों ने इस तरह के आयोजन को लेकर सशस्त्र सीमा बल का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविरों के आयोजन की मांग की है।




