रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-राजनितिक शास्त्र विभाग के प्रोफ़ेसर का खैनी खाने का वीडियो सोशल मिडिया में तेजी से हो रहा है वायरल।आंतरिक परीक्षा के दौरान छात्र से खैनी बनवाकर खुद खाते आ रहे नजर। शंखनाद इस वीडियो नही करता है पुष्टि!
वायरल वीडियो पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने लिया संज्ञान कहा प्रोफ्रेसर से माँगा है स्प्ष्टीकरण।
दरअसल मुंगेर जिले में एक तेजी से वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रामस्वारथ कॉलेज तारापुर का है। वायरल वीडियो में कॉलेज के परीक्षा हॉल में एक छात्र द्वारा तम्बाकू (खैनी) बनाया जा रहा है। खैनी बनने के बाद वे अपने हॉल में बैठे प्रोफेसर को दे रहे। जंहा प्रोफ्रेसर छात्र से खैनी लेकर मुँह में डाल लेते है। पूरा वीडिओ परीक्षा हॉल में परीक्षा दे रहे एक छात्र द्वारा पूरा वीडियो बनाया गया है जिसके बाद वीडियो को सोसल मिडिया में वायरल कर दिया। वही वायरल विडियो 16 अप्रैल की बताई जा रही है उस कॉलेज में आंतरिक परीक्षा की अंतिम दिन थी।
वही इस मामले में वायरल वीडिओ को लेकर जब कॉलेज के प्रिंसपल उदय शंकर दास से बात की तो उन्होंने कहा की आज ही मुझे जानाकरी मिली की मेरे कॉलेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जंहा कॉलेज के एक प्रोफ्रेसर द्वारा एक छात्र से परीक्षा के दौरान तम्बाकू को बनवाकर खा रहे। उन्होंने बताया की वायरल वीडियो में कॉलेज के राजनितिक विषय के प्रो शर्मा राम है यह वीडियो 16 अप्रैल की है। उन्होंने कहा की वायरल वीडियो के आधार पर कॉलेज के प्रो से स्पस्टीकरण की मांग की जा रही है उन्होंने कहा आंतरिक परीक्षा में छात्र छत्राओ को मोबाईल ले जाने की अनुमंती नहीं लेकिन वीडियो किसने बनाया गया है इसकी जाँच की जा रही है।
बाइट : उदय शंकर दास प्रिंसपल रामस्वारथ कॉलेज तारापुर
वायरल वीडिओ को लेकर कॉलेज के छात्रों ने कहा शिक्षा के परिसर में अगर कॉलेज के प्रोफ़ेसर द्वारा छात्रों से तम्बाकू लगाकर खा रहे है ये बहुत ही शर्मनाक है ,हमलोग महाविधालय प्रसाशन से मांग करते है की इसकी जाँच कर उचित कार्यवाही करें और ऐसे शिक्षकों का हस्तांतरण करे।
बाइट : रौशन वत्स छात्र नेता
बाइट किशोर चौधरी छात्र
इस वीडियों के प्रसारित होने से पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जिस स्थान पर विद्यार्थी ज्ञान अर्जन कर भविष्य संवारने जाते हैं, वहां के मार्गदर्शक शिक्षक ही यदि विद्यार्थी को खौनी खाना सिखाने लगें तो विद्यार्थियों का भविष्य कैसा होगा तथा ऐसे शिक्षक विद्यार्थी से खैनी बनवाकर क्या छात्र समूह में क्या संदेश देना चाह रहे हैं




