रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड अंतर्गत चौरगांव पंचायत के लाल बहादुर शास्त्री किसान उच्च विद्यापीठ ममई एवं रहमतपुर पंचायत अंतर्गत माधोपुर बालिका उच्च विद्यालय में मनरेगा से नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन तारापुर विधायक राजीव सिंह के द्वारा सिलापट का अनावरण एवं नारियल फोड़कर वैदिक मंत्रोच्चारके साथ किया गया। इस मौके पर अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार अंचल अधिकारी उमेश शर्मा प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार उप प्रमुख संतोष शुक्ला, मुखिया बॉबी देवी स्वाती एवं कनीय अभियंता कुमार महेश मुख्य रूप से मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत ममई विद्यालय में गाजा बाजा , फुल माला गुलदस्ता एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर किया गया। उद्घाटन के मौके पर विद्यालय के बच्चों में खेल के प्रतिकाफी उत्साह खुशी की लहर देखी गई । विधायक राजीव सिंह ने बच्चौ के साथ बैडमिंटन वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल खेलकर उत्साहवर्धन किया।मौके पर विधायक राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल का मैदान निर्माण होने से खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलेगा। सरकार गांव को स्पोर्ट्स विलेज के रूप में विकसित करने योजना पर काम कर रही है। गांव के खिलाड़ी राज्य स्तर तक पहुंचेंगे। एसडीओ ने कहां की खेल मैदान की सुविधा मिलने पर गांव के खिलाड़ी की प्रतिभा निकलेगी। सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिएमेडल लाओ नौकरी पाओ के तर्ज पर काम कर रही है। विद्यालय के 12 वीं कीछात्रा रागिनी कुमारी ने कविता पढ़कर खेलकूद प्रति खिलाड़ियों को जागरूक किया।इधर माधोपुर खेल मैदान उद्घाटन के दौरान ग्रामीण महेश मिश्रा अनिल मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्र में सिंचाई की गंभीर समस्या, बरसों से निर्मित भवन में पठन-पाठन नहीं होने एवं खेल मैदान का सीमांकन अतिक्रमण हटाने एवं चहार दिवारी बनाने कीमांग रखी। जिस पर विधायक राजीव सिंह एसडीओ एवं अंचल अधिकारी ने उक्त समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
बाइट-विधायक राजीव कुमार सिंह
बाइट- राकेश रंजन कुमार अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर




