केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देते हुये बताई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को विक्रमगंज आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर औरंगाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह जदयू के वरीय नेता ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को आमंत्रण के साथ साथ ऑपरेशन सिंदूर की हकीकत बताई और भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम की चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को जब आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों की हत्या की और एक महिला को यह कहा कि जाओ मोदी को बोल देना। आतंकियों के द्वारा की गई कारवाई और पर्यटकों की हत्या की टीस मधुबनी की सभा में दिखाई और उन्होंने उस सभा से ही आतंकियों को ललकारा और उन्हें समाप्त करने की रणनीति बनाई।इसके लिए मोदी जी ने सेना के तीनों चीफ से बात की और जगह तथा तारीख तय करने की छूट दे दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान की जमीन का उपयोग नहीं किया और उनके नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। यह आत्मनिर्भर भारत की ताकत है।

Join us on:

Leave a Comment