रिपोर्ट- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत मलाही दियारा में होमगार्ड की तैयारी करने गए तीन युवक डूब गए। बताया जा रहा है कि पांच दोस्त एक साथ गंगा किनारे दियारा में होमगार्ड की तैयारी करने गए थे और सभी एक साथ गंगा में स्नान करने लगे। तेज धारा के कारण सभी डूबने लगे। डूबता देख एक स्थानीय ने दो युवक को बचा लिया। लेकिन तीन गंगा की तेज धारा में बह गए।
डूबने वाले तीन दोस्तो की पहचान निरंजन कुमार (22) धीरज कुमार (24) और सोनू कुमार (25) के तौर पर हुई।है। वहीं बचाए गए दो दोस्त की पहचान नवीन कुमार और जितेन्द्र कुमार के तौर पर हुई है। सभी बाढ़ थाना क्षेत्र के शाह सलेमपुर गांव के रहने वाले है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि होमगार्ड की तैयारी करने के लिए पांच युवक एक साथ गंगा किनारे दियारा में आए थे। दौड़ने और व्यायाम करने के बाद सभी गंगा में स्नान करने लगे। जिससे एक-एक कर सभी डूबने लगे, पांचो मित्र प्रतिदिन नवनिर्मित फोरलेन पर दौड़ने जाते थे और वही व्यायाम करते थे, जिसके बाद वह अपने-अपने घर लौट जाते थे। लेकिन आज वह सभी दोस्त दियारा आए थे घटनास्थल से थोड़ी दूर मौजूद एक व्यक्ति श्रीमल यादव ने जब डूबने की आवाज सुनी तो उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी और किसी तरह दो युवक को बाहर निकाल लिया लेकिन तीन युवक गंगा की तेज धार में बह गए।
मिथिलेश यादव ने बताया कि सभी एक ही गांव के रहने वाले थे, प्रशासन को सूचना दी गई है और डूबे युवक की खोजबीन की जा रही है।
सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 8:00 दूरभाष से जानकारी मिली की 5 युवक गंगा में स्नान करने गए थे जिसमें से तीन युवक डूब गए। स्थानीय गोताखोर को जानकारी दी गई है, एसडीआरएफ की टीम को जानकारी दी गई है जिसे यहां पहुंचने में 3 घंटे का समय लगेगा। यहां गंगा की मुख्य धारा है यहां एनटीपीसी की बड़ी-बड़ी वोट आती जाती रहती है तो यहां गहराई ज्यादा है। लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी तक छिछला पानी है। बाढ़ के लोगों से आग्रह है कि जहां घाट नहीं बना हो वहां स्नान नहीं करें।
वही भीड़ में मौजूद कुछ लोग आक्रोशित हो गए और जलगोविंद गांव के पास एनएच 31 को जाम कर दिया। वही पटना की ओर जा रही एंबुलेंस चालक को भी गाली गलौज की गई और मारपीट करने का प्रयास किया गया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को समझा बूझकर जाम हटवाने का प्रयास कर रही है।
वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार जहां पांचो युवक स्नान कर रहे थे वहां गंगा में स्नान करने लायक घाट नही बना है।




