रिपोर्ट- राजीव कुमार झा
टीवी पत्रकार अजय धारी सिंह पर असामाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला, छानबीन में जुटी पुलिस
मधुबनी
मधुबनी जिले के एबीपी न्यूज के मधुबनी जिला के पत्रकार अजय धारी सिंह पर गुरुवार को असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद उन्हें घायल अवस्था में मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बाबत पत्रकारों का एक संगठन आईरा के जिला संयोजक गाँधी मिश्रा ‘गगन’ ने इनके परिजनों से टेलीफोन पर बातचीत कर पुरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामला किसी जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अगर जल्द कारवाई नहीं होती है, तो रणनीति बना कर आंदोलन किया जाएगा।
वहीँ, आईरा के प्रदेश अध्यक्ष सुमन मिश्रा ने पुरे मामले पर नजर बनाये रखने की बात कही और पूरी जानकरी मिलते ही बिहार डीजी से बात कर कारवाई करवाने की बात कही।
वहीँ, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। हमले के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
इस हमले की पुरे पत्रकार जगत ने कड़ी निंदा की और प्रशाशन से जल्द कारवाई की मांग की है।