अपराधी प्रवृत्ति के युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जा चुका था जेल!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है कि एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है । दरअसल आज सुबह बेगूसराय में अपराधी प्रवृत्ति के एक युवक ने अपने घर में ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली । घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर बिशनपुर गांव की है। बताया जाता है कि रंजन सिंह का 21 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार आज सुबह उठने के बाद घूम फिर कर आया और घर के बरामदे पर देसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मुरारी पर चोरी लूट के 5 अपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। इस मामले को लेकर परिजन लगातार मुरारी को गलत कार्य में नहीं जाने को लेकर समझाते थे। मृतक के पिता के अनुसार केस मुकदमे को लेकर और घर में समझाने की वजह से मुरारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली‌। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में कर जांच पड़ताल कर रही है‌। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की बात बताई है। आरोपी पर लूट समेत पांच मामले दर्ज हैं पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment