बेगूसराय- लूट के दौरान CSP संचालक और उसके दोस्त को बदमाशों ने मारी गोली!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!


बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी संचालक और उसके साथी को लूटपाट के दौरान गोली मार दी है!
घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र में चिल्हाय कौआटार पुल के पास की है। घायल दोनों युवक की पहचान चिल्हाय निवासी बिजो चौरसिया के पुत्र भरत चौरसिया एवं स्व. शंकर तांती के पुत्र अजय तांती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक रुपया लेकर अपने दोस्त के साथ जा रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और लूटपाट करने लगा। जब दोनों ने विरोध किया तो अपराधियों ने सीएसपी संचालक एवं उसके दोस्त को गोली मार दिया और हथियार लहराते हुये फरार हो गये । घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघरा थाना पुलिस को दी है मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि भरत को पीठ और अजय तांती को गर्दन में गोली है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भरत चौरसिया चिल्हाय चौक पर बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र (CSP) चलाता है।
वह बरौनी एसबीआई से पैसा निकालकर लौट रहा था। इसी बीच अपराधी पीछा करने लगे और सुनसान जगह देखकर लूट पाट के दौरान गोली मार दी। पुलिस पूरी मामले की जांच में जुटी हुई है।

बाइट _मोहम्मद असलम, दोस्त

Join us on:

Leave a Comment