सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

सीतामढ़ी। जिले के सुप्पी प्रखंड में इन दिनों साँप से आक्रांत लोगो की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। क्षेत्र के मनियारी टोला वार्ड नंबर 11 निवासी अनुग्रह झा के 18 वर्षीय नाती रितिक कुमार को सोमवार की देर रात सांप ने काट लिया। सोमवार की देर रात घायल अवस्था में रितिक को परिजनों द्वारा इलाज हेतु सुप्पी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। रितिक की मृत्यु की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना में मिली जानकारी के अनुसार युवक मतसरी गांव निवासी है जो अपने नाना के यहाँ मनियारी में रहकर पढ़ता था।




