आरटीपीएस काउंटर का ऑनलाइन सर्वर लगातार खराब, लोग परेशान!

SHARE:

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

सीतामढ़ी। जिले के बथनाहा प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित आरटीपीएस काउंटर के आनलाईन सर्वर के लगातार खराब रहने के कारण विगत एक पखवारे से आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र के आम जनता दर दर भटकने को विवश हो गए हैं। अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक हजार से अधिक आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र के लिए किए गए आनलाईन आवेदन पेंडिंग पड़ा हुआ है। हालांकि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी तरह रात्रि में जगकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का दावा किया जा रहा है। इस बाबत अंचलाधिकारी गिन्नीलाल प्रसाद ने बताया है कि आनलाईन सर्वर में खराबी के कारण प्रमाण पत्र निर्गत करने में समस्या हो रही है। बावजूद चुनाव लड़ने वाले के लिए पूरी रात जगकर किसी तरह प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment