खजौली से भाजपा विधायक को सचेतक बनाए जाने पर लोगों ने किया स्वागत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित दीनदयाल उपाध्याय भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खजौली विधानसभा से भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक अरुशंकर प्रसाद को बिहार विधानसभा में सचेतक बनाए जाने पर उनके समर्थकों में काफी खुशी देखी गई। विधायक श्री प्रशाद को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दिया।

समारोह के दौरान विधायक अरुशंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें यह दायित्व मिलना उनके लिए गर्व की बात है और वे इसे पूरे निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और जनता को दिया और भरोसा दिलाया कि वे विधानसभा में जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक प्रतिनिधि संजय महतो, बासोपट्टी दक्षिणी प्रखंड अध्यक्ष संजय ठाकुर, उत्तरी प्रखंड अध्यक्ष जीवछ मंडल, संजय महतो, हरिश्चंद्र शर्मा, आशीष कुमार, दीपक कुमार पासवान, मनोज महतो, बब्लू साह, जितेंद्र ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थें।
कार्यक्रम के दौरान विधायक अरुशंकर प्रसाद को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Join us on:

Leave a Comment