हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा से फरार आरोपी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस पर हत्या का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा से फरार आरोपी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव , परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का लगाया आरोप।

मुंगेर के असरगंज प्रखंड के चोरगांव निवासी मिथुन बिंद का शव भागलपुर – जमालपुर रेलखंड के अकबरनगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है।शव की शिनाख्त परिजनों ने हाथ में बने टैटू से की।वहीं मिथुन बिंद की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है।मृतक की मां जया देवी , पिता रामानंद बिंद और पत्नी फूलन देवी ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने मिथुन को आठ दिनों की रिमांड पर लेकर मुंगेर आयी थी।इस दौरान पुलिस ने मिथुन से मेरी बात करवाइए थी जिसमें उन्होंने कहा कि हम असरगंज आ रहे हैं।जिसके बाद पुलिस 30 मार्च को यहां पहुंची थी।लेकिन हमलोगों को मिथुन से बात नहीं कराई गई।वहीं पुलिस मिथुन को लेकर घर भी आया था और पैसे और जमीन का पेपर मांग रहा था।हमलोग इस मामले में कुछ नहीं जानते हैं और ना ही कोई जमीन हम लोगों के पास है।इसके बाद 31 मार्च को पता चला कि मिथुन होटल से भाग गया है।जब इतने पुलिस मिथुन के साथ थी तो वह कैसे भाग सकता है।जब कोई कैदी शौचालय भी जाता है तो पुलिस हथकड़ी लगाकर खड़ी रहती है लेकिन पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया।परिवार वालों ने हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझ कर हरियाणा पुलिस ने मिथुन को भगा दिया और मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।उन्होंने कहा कि हमलोग मिथुन के हाथों पर बने टैटू से उसकी पहचान किए उसका पूरा चेचरा और सिर कुचल दिया गया था।उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी मेरे एक बेटे सोवित बिंद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था।अब दो दो बेटों के पत्नी और बच्चों को बोझ हम कैसे झेलंगे परिवार के लोगों ने सरकार से सहायता की मांग की है।
मृतक मिथुन की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हो चुकी थी और उनके तीन पुत्र भी हैं।वहीं मौत की खबर आने के बाद पत्नी सहित पूरा परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

बताते चलें कि हरियाणा के अंबाला में सितंबर 2023 में कॉपरेटिव बैंक का लॉकर काटकर करीब दस करोड़ रुपए के आभूषण की चोरी की घटना हुई थी।इसमें मुख्य आरोपी मिथुन बिंद का नाम सामने आया था।हरियाणा पुलिस के द्वारा इस मामले में मुंगेर के कई आरोपियों की गिरफ्तार किया था जबकि जमीन के अंदर गड़े कुछ आभूषण भी बरामद किए थे।वहीं हरियाणा पुलिस आरोपी मिथुन को आठ दिनों की रिमांड लेकर मुंगेर पहुंची थी जहां पुलिस न मिथुन बिंद की निशानदेही पर हवेली खड़गपुर थाना इलाके के मुज्जफरगंज से राहुल कुमार नामक स्वर्ण व्यवसाई को गिरफ्तार किया था।इसके बाद पुलिस मिथुन को लेकर असरगंज थाना इलाके के एक होटल में रुकी थी जहां शौचालय जाने का बहाना बनाकर आरोपी मिथुन होटल के शौचालय में गया और वेंटीलेटर काटकर 31 मार्च की सुबह फरार हो गया। वहीं हरियाणा पुलिस ने मिथुन की फरारी के बाद असरगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवा कर मिथुन की खोजबीन कर रही थी इसी बीच सोमवार की देर शाम उसका शव अकबरनगर स्टेशन के पास से बरामद हुआ।वहीं पुलिस के द्वरा भागलपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment