निभाष मोदी, भागलपूर

भागलपुर सुलतानगंज मे बिहार राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सभी बाढ पीडि़तों को शत प्रतिशत मुवावजा का भुगतान किया जाए मुवावजा देने में भेदभाव की जा रही है इसके लिए हम व्यापक आंदोलन करेंगे सरकारी काम बाधित करेंगे और रोड चक्का जाम करेंगे जो आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है उसे सत्ता पक्ष के दबाव में वोट बैंक की राजनीति करते हुए प्रखंड अंचलाधिकारी सुल्तानगंज से पूर्व प्रभावित घोषित करते हुए मुआवजा देने की कोशिश किया जा रहा है बाढ़ पीड़ित जो 2019 में बाढ़ का पैसा नहीं मिला उसको अभी भी नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है सुल्तानगंज प्रखंड में दलाल बिचौलिए एवं अंचलाधिकारी के मिलीभगत से बाढ़ प्रभावित को छोड़कर और आशिक पीडित व बाढ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने हेतु ₹2000 लेकर बिना अनुश्रवण समिति से पास कीये बिना आपदा पोर्टल पर उनका अपलोड किया जा रहा है यह गंभीर मामला है इसका आरटीआई से जवाब मांग कर पार्टी पूरे मामले का खुलासा कर जिम्मेदार व्यक्ति को बेनकाब कर दिया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज ने कहा कि इस विषय पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा प्रखंड में पंचायत में बैठक का सूची जिनको बाढ राहत नहीं मिला है उसका आवेदन जिला जाएगा प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में बैठक क्या जाएगा जो निम्न प्रकार है
- मिरहटी – 16/09/2021
- किशनपुर- 18/09/2021
- नवादा- 20/09/2021
- खेरैहिया- 23/09/2021
- गंगनिया- 24/09/2021
- इंग्लिश चिचरौन-25/09/2021
- कमरगंज-26/09/2021
- महेशी- 28/09/2021
- मसदी- 29/09/2021
- अकबरनगर-30/09/2021
- नगर परिषद-02/10/2021
- पदयात्रा कार्यक्रम -04/10/2021 अकबरनगर से सुल्तानगंज मुख्यालय तक बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं प्रखंड कार्यालय सुल्तानगंज के खिलाफ बाढ की सहायता सभी को मिले इसके लिए शंखनाद किया जाएगा ।
बैठक खादी ग्राम सुल्तानगंज में क्या गया-: मोहम्मद मेराज प्रखंड राजद अध्यक्ष सुल्तानगंज अरविंद यादव सदानंद यादव रंजीत कुमार धिरेंद्र यादव हर्षवर्धन कुमार सुमन कुमार प्रीतम कुमार दिवाकर मंडल आदि शामिल थे|




