धीरज शर्मा के साथ निभाष मोदी,भागलपुर

23 वीं राज्य स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में किलकारी के कोमल से नेशनल जीत कर आने की है आस!
सच ही कहा गया है चाहे कितनी भी परेशानियां क्यों ना आए जिसके सपने उचे होते हैं वह पूरा करके ही रहते हैं, वैसा ही कुछ कर दिखाई है भागलपुर किलकारी की कोमल कुमारी ने, बताते चलें कि सुविधा का अभाव होते हुए भी भागलपुर किलकारी के बच्चे अच्छा कर रहे हैं यह बहुत खुशी की बात है, वैश्विक महामारी कोरोना के चलते कम समय मिला लेकिन बच्चों कि मेहनत इतनी है कि वह सिल्वर और गोल्ड दोनों मेडल जीतकर भागलपुर आई! किलकारी के प्रशिक्षक कुन्दन कुमार का कहना है हमलोगों को सुविधा की बहुत अभाव है फिर भी हमारे बच्चे काफी कठिन परिश्रम करके यह जगह पाए हैं !उम्मीद है भागलपुर की कोमल 72 केजी वर्ग में नेशनल भी जीत कर आए ,वही कोमल का कहना है कि मैं किलकारी भागलपुर की बहुत शुक्रगुजार हूं जो मुझे यह मौका दिया साथ ही साथ मैं नेशनल जीतने के साथ-साथ ओलंपिक का भी सपना लेकर आगे बढ़ रही हूं ,उम्मीद है मैं जरूर आगे अच्छा करूंगी ,
आज के इस सम्मान समारोह में अंडर 23 स्टेट चैंपियनशिप में किलकारी से 3 बच्चों ने पदक जीता जिसमें 72 केजी वर्ग में कोमल कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता और नेशनल के लिए अमेठी कल निकल रही है किलकारी इसके उज्जवल भविष्य की कामना करता है !कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा कुमारी ने कहा की यह भी व्यवस्था की काफी कमी है जिससे नेशनल के लिए तैयार कर पाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बच्चे काफी मेहनत कर रहे हैं ,नेट नहीं है, जीम की कोई सुविधा नहीं है , कुछ दिन पहले इन बच्चों को अंतरराष्ट्रीय कोच को बुलाकर इन बच्चों को तैयारी कराई गई है ,उम्मीद है बच्चे आगे काफी अच्छा करेंगे, कम खर्च वाले जुगाड़ संसाधन से बच्चों की तैयारी की जा रही है उनका कहना हुआ कि जगह की कमी है अगर स्टेडियम मिल जाए तो बच्चे और अच्छा करेंगे!
23 वीं राज्य स्तरीय फ्रीस्टाइल कुश्ती महिला चैंपियनशिप में किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक अपने नाम किए। अंडर– 23 महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन ग्रैंड बैंक्विट हॉल दानापुर में हुआ था। पिछले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय मंत्री आलोक कुमार झा कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार ने किया। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक अभिलाषा कुमारी ने बताया कि किलकारी भागलपुर के बच्चों ने वहां काफी बेहतर प्रदर्शन किया और 3 पदक अपने जिले के नाम किए। कोमल कुमारी ने 72 किलो वेट केटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। 57 किलो वेटकेटेगरी लता कुमारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया और श्वेता कुमारी ने 53 किलो वेट केटेगरी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कोच कुंदन कुमार ने बताया भागलपुर जिले को कुल 6 पदक मिले हैं। जिनमें से तीन पदक अकेले किलकारी के बच्चों ने हासिल किया है। बच्चों की उपलब्धि हमारे पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। अगर संसाधनों को और दुरुस्त किया जाए तो हम कुश्ती में ओलंपिक तक अपना दावा दर्ज कर सकते हैं।
आज के इस सम्मान समारोह में किलकारी के अधिकारियों अभिलाषा कुमारीके साथ साथ गीता कुमारी, शिखा कुमारी, प्रशिक्षक कुंदन कुमार, साहिल कुमार, मिथिलेश कुमार ,कुमार संभव ,श्रीश कुमार के अलावे और भी सभी विषयों के प्रशिक्षक के साथ साथ किलकारी के सभी बच्चे भी कार्यक्रम प्रशाल में मौजूद थे! सबों ने कोमल को अमेठी में होने वाले नेशनल रैसलिंग प्रतियोगिता के लिए उत्साहवर्धन किया।




