:- रागिनी शर्मा!

वर्षो से बंद पड़े हाई मास्ट लाइट को नगर परिषद टीम द्वारा किया गया चालू ::: आज मुकेश कुमार नगर कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर परिषद टीम द्वारा वर्षो से बंद पड़े हाईमास्ट लाइट नगर परिषद मोकामा के थाना चौक पर लगाया गया। लाइट लगने से सभी लोग काफी प्रसन्न दिखे और कार्यपालक पदाधिकारी के साथ साथ पूरे नगर परिषद टीम को धन्यवाद दिए ।कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मेरे मोकामा योगदान के बाद से ही मेरे एक महत्वपूर्ण एजेंडा में हाई मास्क लाइट लगवाना भी शामिल था, मैं मोकामा नगरवासी को हाई मास्ट लाइट के रूप में सौगात भी देना चाहता था, इस हेतु निरंतर EESL को पत्राचार एवं वार्ता करते रहा, अंतगत्वा आज लाइट लग गया एवं उनके द्वारा यह भी कहा गया कि दो जगह और बाजार चौक एवं शहीद गेट पर लाइट लगना है जो एक दो दिन में लग जायेगा। थाना चौक के आस पास के सभी लोग काफी प्रसन्न दिखे एवं सभी ने इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किये। सभी वार्ड पार्षद गण में भी इसको लेकर काफी खुशी का माहौल है।




