ऋषिकेश कुमार

नालंदा। डीलर को बदले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बिहार शरीफ अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया।डीलर को बदले जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने बिहार शरीफ अनुमंडल कार्यालय का घेराव कर डीलर को नहीं बदले जाने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि पहले हम लोगों का पचौरा डीलर से अनाज मिलता था जिसे बदलकर राम सिंह के जन वितरण प्रणाली दुकान में कर दिया गया है।ग्रामीण मोहन मालाकार का कहना है कि हमारे गांव से नदी पार कर करीब 3 किलोमीटर अनाज लाने जाना पड़ रहा है जिसके कारण परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने दुकान बदले जाने का विरोध करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी से पचौरा गांव में ही अनाज दिलवाने की मांग की। पीड़ित पीडीएस डीलर ने बताया कि गांव में कुछ लोग अपनी दबंगई दिखाते हुए रंगदारी की मांग करते हैं रंगदारी नहीं देने पर उल्टे पीडीएस दुकान के ऊपर झूठा मुकदमा किया जाता है है।




