दो वर्षों से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है नल जल योजना का लाभ!

SHARE:

अरविंद कुमार

मोतिहारी। जिले के छौड़ादानो प्रखंड के महुअवा पंचायत के वार्ड नम्बर 6 इमलिया गांव के लगभग 40 ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से बीडीओ को आवेदन सौप कर बताया है कि उनके वार्ड इमलिया गांव में जो नलजल लगा है उससे दो वर्षों से जल नही मिल रहा है। जिसके कारण इस वार्ड के नागरिकों को शुद्व पेजल मयस्सर नही हो पा रहा है लोग विवश होकर चापाकल का पानी दूर से लाकर पी रहे है। पूछने पर वार्ड सदस्य रौशन खातून के पति मुमताज अंसारी एवं वार्ड सचिव लालन कुमार कहते है जहाँ जाना है वहा जाइये मेरे पास नही आइये जबकि पानी के टँकी में ढक्कन भी नही है।
इस सम्बंध में पूछे जाने पर बीडीओ के प्रभार में काम कर रहे सीओ पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का आवेदन बीडीओ के आने के बाद आवश्यक करवाई हेतु उन्हें हस्तगत करा दिया जाएगा।
आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में राहुल कुमार, नवल किशोर सिंह , राजू सिंह ,गगनदेव राय, संतोष कुमार ,धर्मेन्द्र कुमार ,जयनाथ कुमार ,बेदामी कुमार ,किशुनदेव प्रसाद यादव रामधार राय , बच्चालाल कुमार ,रफिक अंसारी ,मो यीशु अंसारी आदि शामिल हैं।

Join us on:

Leave a Comment