रिपोर्ट- अमन कुमार!
नवाडीह के जंगल में लगा भयंकर आग
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के नवाडीह गांव से दक्षिण नए रेलवे लाइन के पहाड़ी पर भीषण आग लगी हुई है।जिसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रही है।आग की लपटें इतनी तेज है कि उससे जोर जोर से आवाज निकल रही है।अगर समय रहते इस समय आग पर काबू नहीं पाया गया तो है आग जंगल के बड़े भू भाग को तबाह कर सकती है।जंगल में निवास करने वाले जानवर अपने जान बचाने को लेकर शहरी इलाके में भाग सकते हैं।जिससे जंगली जानवर को भी खतरा है।और ग्रामीणों को भी खतरा है।वहीं दूसरी ओर जंगलों में आग तेजी से फैल रही है।हरे-भरे घने जंगल को इस भीषण आग ने अपनी आगोश में ले लिया है।जंगल के जानवरों पर भी इसका साफ असर दिख रहा है। पिछले कई दिनों से इस इलाके में लगी आग ने धीरे-धीरे भयावह रूप ले लिया है।कई बड़े-बड़े पेड़ जलकर गिर रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले एक जगह पर आग लगी थी,जो अब कई एकड़ में फैल गई है।बताया जाता है कि महुआ चुनने के दौरान लोग जंगल में आग लगा देते हैं।जिसके कारण यह आग पर्वत में फैलने लगती है।पूरे जंगल में धुंआ ही धुआं दिख रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि आग बुझाने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।अगर समय रहते आग पर काबू पाने की पहल नहीं हुई तो स्थिति भयावह हो सकती है।
क्या कहते है,अधिकारी
डीएफओ श्रेष्ठ कुमार कृष्णा ने बताया कि सूचना कि सत्यापन किया जा रहा है।जंगल में आग लगने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।वैसे लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी।




