लापता नव विवाहिता रिंकी कुमारी का डेढ़ महीने बाद जंगल से मिला शव!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

गया में लापता नव विवाहिता रिंकी कुमारी का डेढ़ महीने बाद मिला शव, भलुआ के जंगल में हत्या कर शव को दफनाया, पति भैसुर समेत तीन गिरफ्तार

गया में डेढ़ महीने से लापता नव विवाहिता रिंकी कुमारी का जंगल से शव बरामद किया गया है, ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे दफना दिया था, वही आज शव को गड्ढे में से निकाला गया, वही इस मामले में बोधगया थाना की पुलिस ने मृतक के पति विकास कुमार भैसुर दीपक कुमार और एक महिला को गिरफ्तार किया है, वही शव आधा से ज्यादा गल चुका था, वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक का मायके बोधगया थाना क्षेत्र के मोचारिम गांव में है जबकि उसकी शादी डोभी थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में 1 साल पहले ही हुई थी, लेकिन वह अपने बोधगया स्थित घर में ही अभी पढ़ाई कर रही थी।
परिजनों ने बताया कि बीते 15 फरवरी को वह अपने गांव से बोधगया में पढ़ने के लिए आई थी तभी उसे किसी ने अपने फोर व्हीलर गाड़ी में बैठा लिया और तब से लापता थी, परिजनों ने बताया कि उसके पति गाड़ी में बैठने के लिए कहा था तब जाकर महिला गाड़ी पर बैठी थी, परिजन ने बताया कि इसमें बोधगया थाना की पुलिस की बड़ी लापरवाही है उसने अनुसंधान नहीं किया और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ नहीं किया, जब डेढ़ महीने के बाद जब आईजी से गुहार लगाया गया तब जाकर बोधगया थाना की पुलिस एक्टिव हुई और मृतक के पति विकास कुमार और भैसुर दीपक कुमार और एक महिला को पकड़ के लाई और कड़ाई से पूछताछ किया तब सारी बात को उगल दिया, उसने बताया कि बाराचट्टी के जंगल में उसकी हत्या कर को दफना दिया है वही आज उस जगह पर जाकर देखा गया तो लड़की को जमीन से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, फिलहाल इस मामले में पति भैसुर और भाभी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बहनोई अशोक कुमार सहित ससुर व अन्य लोग भी इसमें शामिल है। उसने बताया कि शादी के बाद भी दहेज के लिए लाखों रुपए का डिमांड किया जा रहा था वही लड़के का खुद की भाभी से भी अफेयर चल रहा था जिसका विरोध यह करती थी और इसी कारण इसकी हत्या कर दी गई है।

.बाईट-गुड्डू कुमार, परिजन।
बाइट उपेंद्र प्रसाद परिजन
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment