रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गया पुलिस लाइंस में पुलिस बैरक के सामने स्थित बगीचे में 41वर्षीय एएसआई नीरज कुमार ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। नीरज कुमार गया के मुफस्सिल थाने में एएसआई के पद पर तैनात थे और वह लखीसराय के रहने वाले हैं। उनके बड़े बेटे महेंद्र सिंह ने बताया कि वे लगभग 40 दिनों की छुट्टी बिता कर परसों ही घर से ड्यूटी के लिए बैरक लौटे थे। परिजनों का कहना है कि वह कम पढ़े-लिखे थे उन्हें केस का रिपोर्ट लिखने में दिक्कत आ रही थी। नीरज कुमार 2008 बैच के हैं और 2024 में ही एआईएस पद पर पदोन्नति हुई थी। सूत्रों के अनुसार बुधवार की देर रात अपने दो नंबर डायरेक्ट के सामने बगीचे में अपने सिर में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या उन्होंने कर ली। उसे समय बगल के कमरे में साथी क्रिकेट मैच देख रहे थे जिससे गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं पड़ी।अहले सुबह उसकी शव बगीचे में देखी गई।डीएसपी धर्मेंद्र कुमार घटना की जांच कर शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया है।
बाइट परिजन
बाइट परिजन
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




