भोजपुरी स्पीच डेटा संग्रह के लिए केंद्रीय भाषा संस्थान की भाषाविद् पहुंचीं भोजपुरी विभाग!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!

आरा। भोजपुरी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन की दिशा में चल रही महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत केंद्रीय भाषा संस्थान, मैसूरु की प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर एवं भाषाविद् सुश्री अंकिता तिवारी भोजपुरी विभाग पहुंचीं। उन्होंने भोजपुरी स्पीच डेटा कलेक्शन के उद्देश्य से विभाग के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और आवश्यक भाषाई डेटा का संग्रह किया।

इस अवसर पर स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग के छात्र-छात्राओं ने परियोजना में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए अपना योगदान दिया। विभाग की ओर से कहा गया कि भारत सरकार की मातृभाषाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से भोजपुरी जैसी समृद्ध लोकभाषा के भाषाई स्वरूप, उच्चारण और बोलचाल से संबंधित डेटा को व्यवस्थित रूप से संकलित करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय भाषा संस्थान, मैसूरु की प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर एवं भाषाविद् अंकिता तिवारी के विभाग में आगमन को लेकर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में उत्साह रहा। विभाग ने इसे भोजपुरी भाषा के अकादमिक एवं तकनीकी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

विभाग से जुड़े शिक्षकों का कहना है कि इस प्रकार की परियोजनाओं में विद्यार्थियों की भागीदारी से न केवल भोजपुरी भाषा के वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाले समय में मातृभाषा आधारित तकनीकी संसाधनों के विकास में भी सहयोग मिलेगा।

Join us on: