मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन एवं ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा एवं वृक्षारोपण किया!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 28 अगस्त 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने रक्षा बंधन एवं ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर आज पटना स्थित राजधानी वाटिका-1 में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका-1 में नागलिंगम पौधे का रोपण भी किया।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग द्वारा रक्षा बंधन के अवसर पर राज्य स्तरीय ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ कार्यक्रम का उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अति आवश्यक है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे है।

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री डॉ० रामचन्द्र प्रसाद, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग के विशेष सचिव श्री आलोक कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरविन्दर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Join us on: