:- रवि शंकर अमित!
पटना, 28 अगस्त 2026 :- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मंत्री स्व० उपेन्द्रनाथ वर्मा जी की पुण्य तिथि के अवसर पर श्री कृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार, विधायक श्री श्याम रजक, स्व० उपेन्द्रनाथ वर्मा की पुत्र वधू एवं विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधान पार्षद श्री रवीन्द्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद श्री जीवन कुमार सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्व० उपेन्द्रनाथ वर्मा के परिजनों ने भी स्व० उपेन्द्रनाथ वर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।




