रक्षाबंधन पर ‘अभया ब्रिगेड’ की शुरुआत, अब स्कूटी से महिलाओं की सुरक्षा पर, महिला पुलिस की पैनी नजर!

SHARE:

रिपोर्ट – चंद्रशेखर!

बांका, 28 अगस्त। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बांका पुलिस ने शुक्रवार को ‘अभया ब्रिगेड’ के तहत गश्त एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस सहायता मुहैया कराना है।
बिहार सरकार की इस राज्यस्तरीय पहल के तहत पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। इसी क्रम में बांका जिले को 15 स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें आवंटित की गई हैं।
इन वाहनों के माध्यम से महिला पुलिसकर्मी यानी ‘पुलिस दीदी’ स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त करेंगी। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।पुलिस के अनुसार, ‘अभया ब्रिगेड’ के जरिए महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस की पहुंच और त्वरित कार्रवाई को और मजबूत किया जाएगा। अभियान के दौरान छात्राओं और महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से तत्काल संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
*

Join us on: