पटना पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना ब्रेकिंग

पटना पुलिस ने मिनी गन फैक्टरी का किया भंडाफोड़।

गंगा नदी के टापू पर चल रही थी अवैध हथियार बनाने की तैयारी,
पुलिस ने किया भंडाफोड़

पटना के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मैनिया घाट के सामने गंगा नदी में बने टापूनुमा इलाके में छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।

झाड़ी में छिपाकर हथियार बनाने का काम किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

मौके से देसी कट्टा के अर्द्धनिर्मित बैरल, बॉडी, ट्रिगर, हैमर समेत आरी, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, टेप रिंच और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के पहुंचने से पहले संदिग्ध लोग मौके से फरार हो गए।

मामले में नदी थाना कांड संख्या 347/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: