भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के ठिकानों पर ED का छापा, करोड़ों नकदी बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़:

पटना में ED की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के ठिकानों पर छापा, करोड़ों की नकदी बरामद

पटना में ED का बड़ा एक्शन, भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के ठिकानों पर छापा

टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा, करोड़ों की नकदी बरामद, नोट गिनने के लिए मंगाई गई मशीन

IAS संजीव हंस से जुड़े मामले में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त

पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के ठिकानों पर आज सुबह छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की गई है, जिसके गिनती के लिए नोट गिनने की मशीन मंगाई गई है।

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित पूर्णेन्दु नगर आवास और तारिणी दास के दफ्तर पर यह छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई टेंडर घोटाले से जुड़ी है, जिसमें नियमों को ताक पर रखकर टेंडर मैनेज करने की बात सामने आई थी।

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह पूरा मामला IAS संजीव हंस से जुड़े टेंडर घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है। ED की इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

फिलहाल, ED की छापेमारी जारी है और इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment