दो युवक में मारपीट,एक ने दुसरे को चाकू मारा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

पुलिस ने तीन नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में दो युवकों के बीच मारपीट में एक की हुई मौत। मारपीट में एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परंतु रास्ते में ही घायल युवक की मौत हो गई। युवक के मौत के बाद परिजन बदहवास हो गया। ये घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली ऑफिस के पास कि है। घटना की सूचना बिना देर किए नगर थाना पुलिस को दिया गया। सूचना पाकर नगर थाना पुलिस ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना को लेकर परताल में जुट गई। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंआड़ा वार्ड नंबर 22 का मोहम्मद अली का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद दिलकश के रूप में हुई है। घटना की उद्भेदन करते सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया है कि, बीती रात बिजली ऑफिस के पास मारपीट होने की जानकारी मिली। सूचना नगर थाना को मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई किया गया। मारपीट में मोहम्मद अब्दुल खैर का पुत्र मोहम्मद शाहनवाज के द्वारा मुस्तफा पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू लगने से मुस्तफा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तथा उसकी मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आगे बताया है कि मृतक के पिता के द्वारा मोहम्मद अब्दुल खैर एवं उनके पुत्र शाहनवाज को नामजद करते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार,एसआई मनोज कुमार,लक्ष्मी कुमारी,रानी कुमारी एवं अन्य पुलिस बल को किया गया। टीम में शामिल सभी पुलिस बल ने नामजद आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया। जहां पांच घंटे के अंदर तीनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार के बाद आरोपी के निशानदेही पर एक खून लगा हुआ चाकू बरामद किया गया है। आगे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment