रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना की पुलिस ने बीते सोमवार की रात हुई हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी हत्या आरोपी का पहचान फुलहर गांव का महेन्द्र सदा एवं देवेन्द्र यादव के रूप में किया गया है। इस संबंध में मृतक धर्मवीर मुखिया के भाई निरंजन मुखिया ने दो नामजद सहित अन्य अज्ञात अपराधी के विरुद्ध निर्मम हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें कहा गया है कि सोमवार की देर शाम गिरफ्तार महेन्द्र सदा एवं देवेन्द्र यादव के साथ लड़ाई हुई थी। जहां मृतक धर्मवीर मुखिया जख्मी हुआ था। इसके बाद देर रात को उसे बधार में ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर गेहूं के खेत में हत्या कर दिया तथा एक आंख भी फोड़ दिया गया। घटना की सूचना मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।




