नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

अभय चंद्रवंशी बने जिलाध्यक्ष तो बंटी युवा जिलाध्यक्ष!
नवादा। शहर के एक होटल में संगठन विस्तार को लेकर अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासंघ की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीलम चंद्रवंशी भी मौजूद रहे। जिनके देखरेख में सर्वसम्मति से अभय चंद्रवंशी को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। जबकि बंटी चंद्रवंशी को युवा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई। जिलाध्यक्ष के मनोनयन के बाद उपस्थित लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम चंद्रवंशी ने कहा कि जब तक हमारा समाज संगठित नहीं होगा, तब तक समाज का विकास संभव नहीं है। इसलिए हमलोगों को एकजुट होकर अपने हक और हकुक की लड़ाई लड़नी होगी। वहीं नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अभय चंद्रवंशी ने कहा कि महासंघ ने जिस तरह से हम पर भरोसा जताते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौपी है, मैं उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मौके पर उपेंद्र सिंह चंद्रवंशी, विष्णु देव सिंह चंद्रवंशी, राहुल कुमार, सौरभ कुमार, मनोहर कुमार, रितिक कुमार, विकास कुमार तथा इंद्रजीत कुमार आदि लोग मौजूद थे।




