महिला के ईलाज के लिये आगे आई जिला प्रशासन!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

गंभीर हालत से जूझ रही विमला देवी ,सोशल मीडिया पर समाज के लोगों ने वीडियो डाला जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान , बेहतर इलाज के लिए भेजा जाएगा मुजफ्फरपुर कैंसर अस्पताल!

भागलपुर के मीडिया की पहल और साथ ही साथ सोशल मीडिया आज के समय में इतना सशक्त माध्यम हो चुका है कि आप अपनी आवाज को जहां तक चाहे वहां तक पहुंचा सकते हैं ,ऐसा ही कुछ कर दिखाया था गोलाघाट भागलपुर के समाज के युवा लड़कों ने, एक बहुत ही गरीब परिवार जिसमें एक बेरोजगार लड़का और उसकी मां कैंसर पीड़ित! खाने तक को अनाज नहीं ,रहने तक को आशियाना नहीं! समाज के युवाओं ने उनकी आवाज उठाने के लिए उनका वीडियो बनाकर फेसबुक ,व्हाट्सएप, सोशल मीडिया पर वायरल किया और यह खबर जिला अधिकारी भागलपुर के सुब्रत कुमार सेन तक गई,
तभी जिलाधिकारी भागलपुर सुब्रत कुमार सेन के आदेशानुसार सदर अस्पताल के सीएस उमेश शर्मा से सारी बातें कही गई फिर सीएस में दोनों लोगों को खाने और पैसे की सारी चीजों को मुहैया कराया साथ ही साथ मुज़फ़्फ़रपुर इलाज के लिए भी भेजा जा रहा है उम्मीद है जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा उनका यह भी कहना हुआ कि यह अभी 3rd स्टेज पर है रिकवरी की पूरी उम्मीद है कैंसर के लिए भागलपुर सदर अस्पताल में जो टीम काम करती है उसे भेज कर इसकी जांच कराई गई थी फिर सारा रिपोर्ट मुजफ्फरपुर भेजा गया इस मरीज को अभी सदर अस्पताल भागलपुर में रखा गया है इस मरीज का आधार कार्ड नहीं रहने के चलते भी इन्हें कई सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही थी तो इसका आधार कार्ड बनवाया गया अब मुजफ्फरपुर में इसे सरकारी अफसर पर सारी सुविधाएं मिलेंगी!

सच ही कहा गया है गरीबी उस समस्या को कहते हैं जिससे व्यक्ति अपने जीवन की मूलभूत आवश्यकता यथा रोटी कपड़ा और मकान को पूरा करने में असमर्थ होता है अधिक दृष्टिकोण से उस व्यक्ति को गरीब या गरीबी रेखा के नीचे माना जाता है जिसमें आय का स्तर कम होने पर व्यक्ति अपनी भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ होता है , उसी से जुड़ी एक कहानी जो गोलाघाट भागलपुर के रघु बाबू के ठाकुर बाड़ी के पास के एक परिवार की है।
भागलपुर में एक लाचार बेटा अपनी मां की जिंदगी की भीख मांग रहा है दरअसल भागलपुर के गोलाघाट निवासी जद्दू की मां गंभीर रूप से बीमार है जदयू के पास खाने तक के अनाज नहीं है और ना ही रुपए हैं समाज के युवाओं ने विमला देवी को मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया तो वहां उन्हें कैंसर पीड़ित बता महावीर कैंसर संस्थान पटना रेफर के लिए लिखा है लेकिन ना पैसे और न कागजात होने की वजह से वह पटना नहीं जा पाया है ,इधर युवाओं ने विमला देवी का वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया था,जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने वीडियो देख संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को मौके पर भेजा टीम ने जांच कर सिविल सर्जन को जानकारी दी है सिविल सर्जन उमेश शर्मा ने बताया कि शाम तक रिपोर्ट आएगा रिपोर्ट से कंफर्म करा कर कहां कौन सा कैंसर उनको है यह जानकारी लेकर यथासंभव सरकारी मदद की जाएगी। उसी क्रम में कैंसर की टीम उनके घर पर जाकर उनकी जांच की और यह रिपोर्ट मुजफ्फरपुर भेजा गया आधार कार्ड नहीं रहने के चलते सरकारी कोई भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था सदर अस्पताल की मुहिम से उनका आधार कार्ड भी अब बनकर तैयार हो गया है!
गंभीर हाल से जूझ रहा है जड्डू मंडल की मां विमला देवी मायागंज अस्पताल ने भी यहां से ले जाने को कह दिया गरीबी ने सचमुच दिखा गया गरीब का दर्पण! बताते चले कि पहले विमला देवी को एक छोटा सा घाव हुआ, घरवाले ने सोचा ठीक हो जाएगा परंतु यह घाव विशाल रूप लेने लगा तब सभी गांव वाले ने चंदा जमा कर विमला देवी के इलाज के लिए पैसा जमा किया और मायागंज इलाज के लिए उसे भेजा लेकिन मायागंज अस्पताल ने भी इसे महावीर संस्थान जो एक कैंसर का इलाज करता है वहां रेफर कर दिया उनके पास ना पैसे हैं ना ही कोई गरीबी रेखा से नीचे का सर्टिफिकेट जो उसे कुछ सहायता प्रदान किया जा सके तभी समाज के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और सबसे पहले जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को भेजा गया और उन्होंने इसकी संज्ञान ली समाज के द्वारा युवाओं ने जो सोशल मीडिया पर वीडियो बना कर डाला तो सबसे पहले रोबिन हुड आर्मी की टीम ने हर महीने खाना देने की बात कही साथ ही उनके इलाज के लिए समाज के लोग तत्पर दिखे साथ ही साथ सदर अस्पताल के सीएस उमेश शर्मा ने भी उसके इलाज के लिए गंभीरता से बातें कहीं और उनका कहना हुआ जहां तक संभव हो पाएगा सरकारी सहायता की हम लोग इसे जरुर दिलाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment