मुंगेर-  शहीद ASI संतोष कुमार क़ो DIG डीएम, एसपी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

-मुंगेर में शहीद दरोगा को मुंगेर पुलिस लाइन में नाम आंखों से पुलिस पदाधिकारी ने दी गार्ड ऑफ ऑनर डीआईजी डीएम और एसपी सहित सभी आलाधिकारी रहे मौजूद

मुंगेर मे कल देर शाम दो पक्षों के झगड़े को समझने गए। हमले में घायल ए एस आई संतोष कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत के बाद पटना से उनका पार्थिव शरीर वापस मुंगेर लौटा। जहां पुलिस लाइन में मुंगेर प्रक्षेत्र के
डीआईजी राकेश कुमार,मुंगेर जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने अपने साथी पुलिस जवानों के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गॉड ऑफ ऑनर के समय सभी पुलिस जवानों की आंखें नम थी।बताते चले कि शुक्रवार की देर शाम मुफसिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में रणवीर यादव शराब पीकर अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहा था ।पड़ोसी के द्वारा दी गई सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची ।जहां पर ए एस आई संतोष कुमार सिंह को रणवीर यादव और उनके सहयोगियों ने रोड से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में घायल कर दिया,सन्तोष को मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए देर रात पटना भेज दिया ।जहां अगले सुबह आज इलाज के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई। वही सहित संतोष कुमार सिंह के शहीद होने के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला, मुंगेर के लोग भी गमगीन हो गए। शाहिद का शव मुंगेर के पुलिस लाइन में लाया गया। जहां शाहिद संतोष सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और सभी पुलिस जवानों ने नम आंखों से गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर आरक्षी उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि हमने एक मजबूत सिपाही खोया है घटना में शामिल दोषियों पर कई कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अब तक घटना में शामिल 5 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शहीद दरोगा के परिवार को विभाग की तरफ से जो सहायता राशि है वो दी जाएगी इसके अलावा विभागीय बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से भी सहायता राशि दी जाएगी और यदि उनकी पत्नी नौकरी करना चाहेंगी तो उन्हें नौकरी भी दी जाएगी।

बाइट:- राकेश कुमार आरक्षी उप महानिरीक्षक मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें