दानापुर के दियारा क्षेत्र में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

दानापुर: राजधानी में होली मिलन समारोह आम हैं, लेकिन इस बार विशनपुर गांव (दियारा क्षेत्र) में पूर्व प्रमुख कुमार मनोज यादव के नेतृत्व में एक भव्य आयोजन हुआ।

समारोह में पूर्व मंत्री और फतुहा विधायक रामानंद यादव समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। पारंपरिक अंदाज में गमछा देकर सम्मान, स्वादिष्ट व्यंजन और लोक गीतों पर झूमने का आनंद लिया गया।

पूर्व प्रमुख कुमार मनोज यादव बोले: “इस आयोजन का उद्देश्य आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ाना था। हमने पूरे दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया।”

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक व्यंजनों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

बाइट: पूर्व प्रमुख कुमार मनोज यादव, दानापुर

Join us on:

Leave a Comment