रिपोर्ट- निभाष मोदी!
“रंग भी नमाज भी”…. 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक साथ….बिहार के भागलपुर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम….
भागलपुर जिले में 500 जगह पर पुलिस मजिस्ट्रेट तैनात, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से की जा रही निगरानी
हुड़दंग किया तो पहुंच जाएंगे हवालात, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर ,भड़काऊ पोस्ट डालने पर होगा केस दर्ज, जाएंगे जेल
आज पूरे बिहार में एक साथ रंग भी है और नवाज भी, 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ा है, इसको देखते हुए बिहार के भागलपुर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, भागलपुर जिले के 500 जगह पर पुलिस मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, भागलपुर जिले के अलावे बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाए गए हैं,वही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है, हर चौक -चौराहों पर और मस्जिद के सामने QRT भ्रमणशील है और हर तरफ सख्त पहरा है, इसके अलावा आर ए एफ की कंपनी के जवान हुई 24 घंटे तैनात है, होली के रंग और रमजान के नवाज को एक साथ सादगी व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने लगातार शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला था, जिसकी अगवाई भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने की थी। पूरे शहर में दिनभर पुलिस सड़क और गलियों में घूमते नजर आए वही संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस गलती होती रही जिला प्रशासन द्वारा सबों से शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार मनाने और रमजान में नवाज अदा करने की अपील करते दिखे, शहर की सड़कों पर घूर्णन करने वालों से निपटने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग थानों की पुलिस भी निरंतर गस्ती करती रही, कुछ दिन पहले जिला प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक भी की गई थी। सदर अस्पताल और जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है।
वही एक तरफ जहां रंगों का पर्व होली लोग धूमधाम से मनाया गया, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी वहीं मुसलमान भाइयों ने पाक ए रमजान में नवाज भी अदा की, भागलपुर में सचमुच हिंदू और मुस्लिम के रंग भी देखे गए और नवाज भी अदा की गई यह मिसाल बिल्कुल काबिले तारीफ दिखी, रंग और नवाज की जुगलबंदी सचमुच भागलपुर शहर में भाईचारे मिसाल कायम किया ।
वहीं जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी हुई है, पहले भी जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा शहर वासियों को चेतावनी दे दी गई थी कि अगर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालते हैं तो उसपर FIR किया जाएगा और उसे जेल भी भेजा जा सकता है।
वही एक तरफ हिंदू भाइयों ने रंग अमीर लगाकर भाईचारे का मिसाल कायम किया तो दूसरी तरफ रमजान के नवाज अदा करने के बाद मौलाना ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एक दूसरे की भावनाओं को ध्यान रखते हुए त्योहार मनाए और मिलकर अपने मुल्क को तरक्की की तरफ ले जाए।




