दो लाख के विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

नालंदा से ऋषिकेश

गिरियक थाना इलाके के बाराबीघा गांव में उत्पाद विभाग ने मारा छापा ₹2लाख के विदेशी शराब बरामद एक धंधेबाज गिरफ्तार शनिवार की प्रातः उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गिरियक थाना इलाके के 12 बीघा गांव में छापा मारा जहां जमीन के भीतर गाड़ कर रखे गए और कमरे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किए गए हैं इस मामले में एक धंधेबाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया एक्साइज इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर यह छापेमारी की गई जहां से ₹200000 मूल्य के विदेशी शराब बरामद किए गए हैं उन्होंने बताया कि मौके से शराब कारोबारी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने बताया कि यह शराब पंचायत चुनाव में खपाने के लिए मंगाई गई थी उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Join us on:

Leave a Comment