:- रागिनी शर्मा !

आज केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आर०सी०पी० सिंह ने कार्यकर्ता संपर्क एवं आभार कार्यक्रम के तहत रोहतास जिले का भ्रमण किया।
भ्रमण के क्रम में करगहर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कुशहीं, करगहर के श्री कमलेश राय एवं ग्राम parari, शिव सागर से श्री सीताराम पटेल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने श्री आरसीपी सिंह का जोरदार रूप से स्वागत किया।
स्वागत में सैकड़ों गाड़ियां मौजूद थीं तथा बैंड बाजों के साथ लोगों में एक जबरदस्त उत्साह था। फूल मालाओं से आर सी पी सिंह को कार्यकर्ताओं ने लाद दिया और उन्होंने सबका अभिवादन स्वीकार किया।




