एक शूटर समेत तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

टिंकू कुमार

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में सुधा डिस्ट्रीब्यूटर व वाहन की चालक की गोली मारकर हत्या व लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक शूटर समेत तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान वैशाली जिला के देसरी थाना के रामपुर पेहियार निवासी नागेन्द्र सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ छोटू, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव के बिंदेश्वर सहनी उर्फ बिंदी सहनी के पुत्र बिरजू सहनी, निरपुर गांव के अवधेश प्रसाद सिंह के पुत्र ध्रुव सिंह उर्फ चुन्नू कुमार सिंह के रुप में बताई गई है। पकड़े गए आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व दो मोबाइल बरामद हुआ है। शुक्रवार को नगर थाना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने मामले का पर्दाफास किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित रामकुमार सिंह उर्फ छोटू कुख्यात मनीष सिंह का सहयोगी है। गुरुवार को सूचना मिली की जेल चौक निकट कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के साथ मिलकर अपराध की साजिश कर रहा है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी टीम में पुनि विक्रम आचार्या, प्रवीण कुमार मिश्र, कृष्णचंद्र भारती, परशुराम सिंह शामिल रहे।

Join us on:

Leave a Comment