संवाददाता :- विकास कुमार!
घरेलू विवाद में एक महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में हुई मौत।
सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव मे एक महिला ने घरेलु विवाद मे जहर खा लिया।जिस महिला की निजी किलनिक मे इलाज के दौरान मौत हो गयी। हाँलाकि पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई मे जुटी है।
मृतका की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर वार्ड 14 निवासी अजय कुमार झा की 27 वर्षीय पत्नी सपना झा उर्फ राणा के रूप मे हुई है। मृतका को चार संतान है। जिसमे एक 6 साल की बेटी, दूसरा 5 साल बेटा, 4 साल बेटी 3 साल बेटा शामिल है।मृतका के पति प्राइवेट टीचर है। पति ने बताया कि बुधवार को सुबह को आठ बजे उठी और हमने कहा कि जल्दी उठा कीजिये। इसके बाद कोई बात नही और फिर हम गांव मे बांस काटने के निकल गए दोपहर बाद घर लौटे। इसी दौरान उसने जहर खा लिया था। जिसके बाद अस्पताल ले जाने की कई बार कोशिश किया। लेकिन नही गयी। ऐसे मे गांव मे निजी किलनिक मे इलाज करवाया। जंहा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद बनगांव पुलिस को सुचना दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




