एमडीएम चावल में गड़बड़ी की आशंका को लेकर लोगों ने चावल लदी गाड़ी को रोका!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

-एमडीएम चावल वितरण में गड़बड़ी की आशंका को लेकर एसडीएम ने बीइओ एवं एम.ओ. को जांच के लिए भेजा

बी इ ओ एवं एमओ ने चावल लदे पिकअप को जप्त कर थाना ले कर आया

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड में एमडीएम चावल वितरण में गड़बड़ी की आशंका को लेकर प्रखंड के मध्य विद्यालय मलमल पश्चिमी स्कूल पर एमडीएम चावल वितरण करने के लिए आए पिकअप को स्थानीय लोगों ने रोक लिया। चावल से भरी पिकअप वैन को रोकते ही लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई वहां पर उपस्थित स्थानीय लोगो ने हंगामा होता देख वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद कलुआही के उप प्रमुख चंदन प्रकाश यादव स्कूल पर पहुंचा। उप प्रमुख ने बताया की स्कूल में एमडीएम की चावल वितरण में गड़बड़ी की आशंका को लेकर एमडीएम की चावल लदे पिकअप को रोक कर इसकी सूचना सदर एसडीओ मधुबनी को दिया गया। इसके बाद सदर एसडीओ मधुबनी के निर्देश पर कलुआही प्रखंड के एमओ रवि कुमार एवं बीइओ योगेंद्र कुंवर मध्य विद्यालय मलमल जाँच के लिए पहुंचे। दोनों के वहां पहुंचते ही पिकअप का चालक भाग गया। इन्होंने जब वहां जांच किया तो पाया गया की मध्य विद्यालय कलिकापुर के लिए 27 क्विंटल चावल आवंटित था जिसमें मात्र पांच क्विंटल एचएम से रिसीव कराया गया था, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरसौलिया उत्तर में 21.5 क्विंटल आवंटित था जीसमें 16.5 क्विंटल दिया गया था, मध्य विद्यालय मलमल पश्चिम में 17 क्विंटल आवंटन में 10 क्विंटल एचएम से रिसीव कराया था। चावल एक छोटा सा सादा कागज के टुकड़ा पर रिसीव कराया गया था, शेष चावल पिकअप पर ही लोड था। बी इ ओ एवं एमओ ने बताया की चावल सहित पिकअप को जप्त कर थाना पर सुरक्षित रखा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment