जेल से महिला कैदी ने प्रत्याशी के रूप में  करवाया नामांकन!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

गोविंदपुर (नवादा)। शराब मामले में नवादा जेल में बंद महिला कैदी ने पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन करवाया।सुघड़ी पंचायत के वार्ड 5 से महिला कैदी सुमित्रा देवी ने अपना नामांकन करवाया ।सुमित्रा देवी ने बताया कि लगातार पिछले दो बार से अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व कर रही है और इस बार भी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।सुमित्रा देवी को शराब मामले में 31 अगस्त को जेल भेजा गया था जो जेल से रह कर ही अपना नामांकन कराया। सुमित्रा देवी ने यह भी बताया कि मुझे फसाने के लिए साजिश के तहत  बिचाली के पुंज में दो बोतल शराब छिपा कर रख दिया गया था ताकि मैं चुनाव लड़ने से वंचित हो जाऊं। वही उनके भाई अरविंद कुमार ने बताया कि 4 अगस्त को न्यायालय में बहन को चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया गया था । न्यायालय की
अनुमति मिलने के बाद आज नामांकन करवाया गया है। नामांकन करवाने के बाद महिला कैदी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पुलिस अपने वाहन से नवादा जेल ले गई।

Join us on:

Leave a Comment