केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन को भाजपा ने सेवा भाव के रूप में मनाया!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन को भाजपा ने सेवा भाव के रूप में मनाया । 8 सितंबर को गिरिराज सिंह का 69 वां जन्म दिन धुमधाम से भाजपा नेताओं ने मनाया। बुधवार की रात भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर और नगर विधायक कुंदन कुमार और कार्यकर्ताओं के द्वारा एक तरफ जहां दलित मोहल्ले में बच्चों के बीच कॉपी और किताब का वितरण किया गया तो वहीं देर शाम सदर अस्पताल के निकट साईं की रसोई के माध्यम से दो सौ गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच पके हुए भोजन का भी वितरण किया गया । इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि गिरिराज सिंह सदेव सेवा भाव को ही अपनी राजनीति मानते हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर आज गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करके भाजपा कार्यकर्ताओं को भी खुशी मिल रही है । वहीं जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा कि दादा केक काटने के विरोधी हैं इसलिए गरीबों को सेवा कर उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें