लखीसराय- पिपरिया में मध्यान भोजन खाने से 84 बच्चे बीमार,सभी ईलाजरत!

SHARE:


रिपोर्ट:- संतोष कुमार पाण्डेय!


– लखीसराय जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पिपरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में मिड-डे मील (एमडीएम) खाने से 84 बच्चे से ज्यादा बीमार पड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार दाल तड़का में जहरीला कीड़ा गिरने के बाद उस दाल तड़का से जहरीला कीड़ा निकालकर बच्चों में परोसा दिया गया। जिसके बाद एक एक कर कई बच्चे बीमार पड़ते गए। बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 80 के पार हो गई है। वहीं एम डी एम खाने से बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी को इलाज उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया। और एंबुलेंस के जरिए सभी बच्चों को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बच्चों में फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि की है। हालांकि कई अन्य बच्चें घबराहट के कारण उल्टी दस्त से ग्रस्त नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चों की देखभाल सुनिश्चित की। डीईओ यदुवंश राम ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी। वहीं डॉक्टरों ने लगभग बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है।

Join us on:

Leave a Comment